फतेहाबाद जिले के भूथन कला गांव में पैदा हुई थी सोनाली, हिसार दूरदर्शन में बाल कलाकार से शुरू किया था कैरियर।।
............
उनके भाई वतन ढाका ने कि उनकी मृत्यु की पुष्टि।।
Dinesh soni 8570816004
भाजपा नेत्री, टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट नहीं रहीं, गोआ में हार्ट अटैक से हुई मौत।।
23 अगस्त: - भाजपा नेत्री, टिकटॉक स्टार और बिग बॉस फेम सोनाली फौगाट की मौत हो गई है। गोआ में हार्ट अटैक के चलते सोनाली की मौत हुई। सोनाली बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं।
अक्तूबर 2019 में आदमुपर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। सोनाली फौगाट की मौत के बाद उनके फैन में शोक पसरा हुआ है।
सोनाली फौगाट के भाई वतन ढाका ने उनकी मोत की खबर की पुष्टि की है। सोनाली इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी रील्स को लेकर फेमस थी। इसके साथ ही अपने बिंदास और बेबाक तेवरों के लिए भी सोनाली की पहचान थी।
सोनाली फौगाट ने अपने कॅरियर की शुरूआत दूरदर्शन में बाल कलाकार के रूप में की। मूल रूप से फतेहाबाद के गांव भूथनकलां की रहने वाली थीं।
टीवी जगत में पहचान बनाने और सियासत में कदम रखने के बाद ही सोनाली को बिग बॉस में जाने का अवसर मिला।।

Comments
Post a Comment