Skip to main content

मौत से ठीक पहले सोनाली फोगाट ने मां को किया था फोन- 'खाने में कुछ गड़बड़ है, कोई साजिश रच रहा...'

 



Dinesh Soni.8570816004             बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. हालांकि, उनके परिवार ने इसे साजिश करार दिया. उनकी बहन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एक दिन पहले ही सोनाली ने उनसे बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी मां से कहा था कि उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है.


 : बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि, सोनाली फोगाट की बहन ने उनकी मौत को साजिश करार दिया. सोनाली फोगाट की बहन ने बताया कि सोनाली फोगाट ने सोमवार सुबह को मां से बात की थी. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां से कहा था कि मुझे कुछ गड़बड़ लग रही है. ऐसा लग रह है कि मेरे ऊपर कोई साजिश हो रही है. 


सोनाली की बहन ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बात हुई थी. इस दौरान सोनाली फोगाट ने कहा था कि वे ठीक हैं. शूटिंग के लिए जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वे 27 तारीख को लौट कर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है. 


रेस्टोरेंट में थीं सोनाली फोगाट



समाचार एजेंसी के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सोनाली फोगाट को बेचैनी की शिकायत के बाद उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में लाया गया था. गोवा डीजीपी जसपाल सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है कि फोगाट अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई. इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले में कोई भी गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है.

उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है. उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल जाएगा. वहीं, डिप्टी एसपी जीवबा दाल्वी ने बताया कि उन्हें अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था. उन्होंने कहा, शुरुआती जांच में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक नजर आ रही है.


2019 में लड़ा था विधानसभा चुनाव



सोनाली फोगाट  2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं. उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था. अब कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से बीजेपी में आ गए हैं और इस सीट से अपने बेटे को चुनाव लड़ाना चाहते हैं. वहीं इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सोनाली फोगाट ने भी अपनी दावेदारी की थी.  कुलदीप बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही सोनाली फोगाट से मुलाकात की थी.  

 

अभिनेत्री बनना चाहती थीं सोनाली


सोनाली सिंह फतेहाबाद की रहने वाली थीं. उनकी शादी हिसार के संजय फोगाट से हुई थी. संजय फोगाट की दिसंबर 2016 में उनके खेत में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उस वक्त सोनाली मुंबई में थीं. सोनाली के 7 साल की बेटी भी है.

 सोनाली शुरू से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं. उन्होंने अपना करियर दर्शन में एक हरियाणवी कार्यक्रम में एंकरिंग करके शुरू किया था. इसके बाद उन्हें Zee TV के AMMA सीरियल में भी काम मिला था. यह शो भारत पाकिस्तान के बंटवारे की थीम पर था. सोनाली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित थीं. वे टिकटॉक स्टार भी कहीं जाती थीं. सोनाली को बीजेपी ने महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया था. वे हरियाणा, नई दिल्ली, चंडीगढ़ में एसटी विंग की इंचार्ज भी थीं. वे बीजेपी की नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य भी थीं

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.