Skip to main content

26 और 27 अगस्त को भाद्रपद की अमावस्या: पितृ पूजा के दो दिन शुक्रवार को अमावस्या का होना शुभ;

स्नान-दान के लिए महापर्व रहेगा शनिवार



भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या का योग 26 और 27 अगस्त को रहेगा। ये शुभ तिथि शुक्रवार को सूर्योदय के बाद शुरू होगी और शनिवार को दोपहर एक बजे के बाद तक रहेगी। इस तरह पूजा-पाठ और श्राद्ध के लिए दो दिन मिलेंगे। 27 को शनिवार होने से ये साल की आखिरी शनैश्चरी अमावस्या रहेगी। इस दिन किए गए तीर्थ स्नान और दान का कई गुना ज्यादा पुण्य फल


 मिलता है।


 पितृ पूजा के दो दिन


 पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन कुतप काल यानी दिन के आठवें मुहूर्त मेंअमावस्या तिथि रहेगी। मध्याह्न व्यापिनी होने के कारण इस मुहूर्त में पितृ पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इसलिए दोनों ही दिन पितृ पूजा के लिए बहुत खास रहेंगे। दोनों ही दिन पितृ पूजा का शुभ समय यानी कुतप काल 11.36 से 12.24 तक रहेगा।


 स्नान-दान के लिए शनैश्चरी अमावस्या


 शनिवार को सूर्योदय के वक्त भाद्रपद महीने की अमावस्या रहेगी। इसलिए तीर्थ स्नान और दान के लिए ये दिन ही खास रहेगा। इस संयोग में किए गए शुभ काम से मिलने वाला पुण्य फल और बढ़ जाता है। इस दिन अन्न और कपड़ों का दान करने का बहुत महत्व है। गुड़, घी, चावल, तिल, नमक, छाता और जूते-चप्पल का भी दान कर सकते हैं।


 शुक्रवार को अमावस्या होना शुभ


 माना जाता है कि सौम्य वार में पड़ने वाली अमावस्या शुभ होती है। वहीं क्रूर वार के साथ अशुभ फल देने वाली होती है। ज्योतिष ग्रंथों में बताया गया है कि सोम, मंगल, शुक्र और गुरुवार को अमावस्या हो तो ये देश के लिए शुभ होती है। इस योग से अन्य अशुभ ग्रहों के असर में कमी आती है। वहीं, शनिवार को पड़ने वाली इस तिथि में स्नान-दान से दोष और परेशानियां दूर हो जाती हैं।


 इस पर्व पर क्या करें


 शुक्रवार और शनिवार को देवताओं पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इससे शनि के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है और पितृ दोष भी कम हो जाता है। इन दोनों दिनों में शाम को शिवलिंग के पास तिल के तेल का दीपक लगाना चाहिए और शनिवार को शनिदेव की मूर्ति पर तिल का तेल चढ़ाना चाहिए। अमावस्या पर


 गौशाला में प्रा


 अजान या पैयों का दान करने का भी विश


 शुक्रवार को अमावस्या होना शुभ


 माना जाता है कि सौम्य वार में पड़ने वाली अमावस्या शुभ होती है। वहीं क्रूर वार के साथ अशुभ फल देने वाली होती है। ज्योतिष ग्रंथों में बताया गया है कि सोम, मंगल, शुक्र और गुरुवार को अमावस्या हो तो ये देश के लिए शुभ होती है। इस योग से अन्य अशुभ ग्रहों के असर में कमी आती है। वहीं, शनिवार को पड़ने वाली इस तिथि में स्नान-दान से दोष और परेशानियां दूर हो जाती हैं।



 लाइक


 कमेंट


 सेव


 शेयर

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.