कुम्हारिया में एक सप्ताह में 25 गायों की मौत, 300 से ज्यादा गाय लंपी रोग से ग्रसित, हर घर में बीमार है गौवंश, मृत गायों के शव खुले में छोड़ रहे हैं ग्रामीण
Dinesh soni
Kumharia में एक सप्ताह में 25 गायों की मौत, 300 से ज्यादा गाय लंपी रोग से ग्रसित, हर घर में बीमार है गौवंश, मृत गायों के शव खुले में छोड़ रहे हैं ग्रामीण
कुम्हारिया में एक सप्ताह में 25 गायों की मौत, 300 से ज्यादा गाय लंपी रोग से ग्रसित, हर घर में बीमार है गौवंश, मृत गायों के शव खुले में छोड़ रहे हैं ग्रामीण
चौपटा। खंड के गांव कुम्हारिया में गायों में लंपी रोग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले एक सप्ताह में 25 गोवंश की मौत हो चुकी है।
ग्रामीण संदीप कुमार, प्रह्लाद सिंह, बिलू ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे गांवों में गायों में लगातार लंपी स्किन रोग बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के 20 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं। । राज्य के अंतिम छोर पर पड़ने वाले गांव कुम्हारिया में 25 गोवंश ने लंपी बीमारी के चपेट में आकर दम तोड़ दिया। गांव में 300 से ज्यादा गोवंश लंपी बीमारी से जूझ रहे हैं।
ग्रामीण जानकारी के अभाव में मृत गोवंश को खुले आसमान के नीचे ही हडारोड़ी में छोड़ रहे हैं। जिसके कारण गांव में अन्य बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। बीमारी के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कुम्हारिया में पशुपालक सुभाष चंद्र की गाय, रोहतास की गाय, संपत सिंह, मोहर सिंह, पृथ्वी सिंह, मंगतूराम, राजेंद्र, राजू, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार सहित कई पशुपालकों की गायों ने लंपी बीमारी के चपेट में आकर दम तोड़ दिया है। इसी के साथ ओमप्रकाश की गाय, कृष्ण कुमार की दुधारू गाय, जगदीश के बैल और जयसिंह की दुधारू गाय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि रोग की चपेट में आने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर भारी भरकम रकम खर्च कर इलाज शुरू करवाया लेकिन अपने गोवंश को नहीं बचा सके। क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग मात्र टीकाकरण के सहारे ही रोग को रोकने में लगा हुआ हैं।
क्षेत्र के कागदाना, रामपुरा ढिल्लों, गिगोरानी, कुम्हारिया, खेड़ी सहित कई गांवों की गौशालाओ में गोवंश में लंपी रोग का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है इन गांवों में हर घर में गोवंश रोग की चपेट में है। ग्रामीण अपने स्तर पर गायों का इलाज करवा रहे हैं इलाज के दौरान लगातार गायों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।
हमारे रिकॉर्ड के अनुसार गांव कुम्हारिया में 15 गौवंश की मौत लंपी रोग के कारण हो चुकी है। गांव में गायों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। शुक्रवार को 100 गोवंश का टीकाकरण किया गया। कुम्हारिया सहित कई गौशालाओं में गायों को टीकाकरण किया जा चुका है। तथा बीमार गोवंश को लक्षण के अनुसार दवाइयां देने के लिए पशुपालकों को बताया जा रहा है। मृत गायों को दफनाने का कार्य पंचायत विभाग द्वारा किया जाता है। --- राकेश कड़वासरा वेटरनरी सर्जन
रामपुरा ढिल्लों

Comments
Post a Comment