Skip to main content

क्या 2022 के अंत तक किसानों के ऋण होंगे माफ, केसीसी ऋण माफी की ताजा खबर

  

Dinesh soni






कृषि कार्यों में किसानों की आर्थिक जरुरत को पूरा करने व देश में किसानों की आय बढाने के लिए मोदी सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ लाखों किसान भाई उठा भी रहे हैं। लेकिन विभिन्न कारणों की वजह से, फसलों का नुकसान होने के फलस्वरूप, बहुत से किसान बकाया केसीसी ऋण बैंक को वापस नहीं कर पाते हैं। जिसके कारण राज्य व केंद्र सरकार समय समय पर केसीसी ऋण माफी योजना के तहत हजारों किसानों के कृषि लोन पूरी तरह माफ भी करती है। इस आर्टिकल हमने केसीसी ऋण माफी की ताजा खबर आप तक पहुँचाने का प्रयास किया है –

केसीसी ऋण माफी की ताजा खबर 2022 –

किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को 3 लाख तक का लोन, बैंक से आराम से मिल जाता है। अगर किसान, किसी कारणवश ये लोन, ब्याज सहित नहीं वापस कर पाते तो बैंक द्वारा उनपर नियमों के तहत कार्यवाही की जाती है। ऐसे में केंद्र व विभिन्न राज्यों की सरकारों द्वारा केसीसी ऋण माफी ऐलान समय-समय किया जाता है।


यहाँ हमने पिछले कुछ महीनों में जारी हुए ऐसी घोषणाओं की लेटेस्ट अपडेट व ताजा खबरों को बताया है, जो आपके लिए भी काम की हो सकती हैं –


इसे भी जाने – किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर क्या होगा?

केसीसी ऋण माफी की लेटेस्ट न्यूज़ –

किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के ऋण माफी के सम्बन्ध में केंद्र सरकार की बात करे तो इसमें ऐसी कोई घोषणा सामने आई हैं जिसमें कई राज्यों के किसानों के केसीसी ऋण पूरी तरह माफ करने की बात कही गयी है। हालाँकि जब तक सरकार द्वारा ऑफिसियल लिस्ट नहीं घोषित होती, किसानों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

किसान कर्ज माफी में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार का रूख –

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों कर्ज माफ़ी की फाइल को आगे बढाते हुए यह दावा किया है की सरकार 33 हजार और किसानों का कर्ज माफ़ करेगी। लेकिन इसमें सरकार उन किसानों का कर्ज माफ़ करेगी जो किसान इसके लिए पात्र है। 


उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने कुछ समय पहले यह घोषणा की थी की वो 86 लाख किसान का लगभग 200 करोड़ का कर्ज माफ़ करेगी। इसके सम्बन्ध में कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा है और इस पर मुख्यमंत्री की मुहर लगते ही राज्य के 19 जिलों में 86 लाख से भी अधिक किसानों का 200 करोड़ का कर्ज माफ़ होगा।


केसीसी ऋण माफी के लिए आवेदन –

किसान कर्ज माफ़ी हेतु आवेदन करने के लिए पात्र अभियार्थियों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होता है। इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट upagriculture.com है। इस योजना से जुड़े आवेदन के लिए इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी ले सकते है।  ऑनलाइन आवेदन के लिए इस लिंक को खोलें –

1 लाख तक का होगा कर्ज माफ़ –

किसानों का कर्ज माफ़ करने की मंशा कुछ राज्यों में साफ़ दिख रही है। राज्य और केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए कई तरह की योजनायें लाती रहती है। किसानों के कर्ज माफ़ी के लिए सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 


इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। यह एक तरह की योजना है जिसे किसान कर्ज माफ़ी योजना नाम दिया गया है। इस योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक के पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने जरुरी है। इसके लिए यह सभी जरुरी दस्तावेज है जो इस प्रकार है – 


केसीसी ऋण माफी के आवेदन में लग सकते हैं ये दस्तावेज –

आवेदन करने वाले प्रार्थी का आधार कार्ड। 

किसान की जमीन से जुड़े दस्तावेज

उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र 

पहचान पत्र की कॉपी 

बैंक की पासबुक

आवेदन के वर्तमान में खींचे गये फोटो 

आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी। 

इन सभी दस्तावेजों के साथ आवेदक को आवेदन करना होता है। इतना ही नही इसके अलावा और भी कई तरह के शपथ पत्र बैंक आपसे मांग सकती है।

किसान कर्ज माफी योजना के लाभ – 

इस योजना के तहत किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा। 

इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही उठा सकते है।

छोटे और सीमान्त किसान इस योजना का लाभ ले सकते है। 

इस योजना के तहत लगभग 86 लाख किसानों को लाभ दिया जाएगा। 

ऐसे किसान जो खेती के अलावा और कोई काम नही करते है वो इस योजना का लाभ ले सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

थकान नहीं बल्कि इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द, जानिए Back Pain को दूर करने के कुछ आसान उपाय

इस विटामिन की कमी से हो सकता है कमर में दर्द. जानिए इस विटामिन का नाम, कमी दूर करने के तरीके और कमर दर्द के घरेलू उपाय. आमतौर पर लोगों को कमर दर्द की दिक्कत हो ही जाती है. बहुत ज्यादा देर एक ही पोजीशन में बैठे रहना, टेढ़े-मेढ़े सोना या फिर थकान भी कमर दर्द का कारण बन जाता है. लेकिन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इस दर्द की वजह हो सकती है. विटामिन बी12 (Vitamin B12) ऐसा ही विटामिन है जिसकी कमी शरीर में दर्द की दिक्कत पैदा कर देती है. विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है. इस विटामिन की कमी होने पर व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और शरीर के कई हिस्सों खासकर कमर में दर्द (Back Pain) होने लगता है. जानिए किस तरह इस कमी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव किए जा सकते हैं और कौनसे उपाय कारगर साबित होते हैं. कमर दर्द कैसे दूर करें | How To Get Rid Of Back Pain  विटामिन बी12 की कमी पूरी करना  खानपान के जरिेए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए लीवर, टूना फिश, दूध, दही, अंडे, चीज़, केले, स्ट्रॉबेरीज और विटामिन बी12 फॉर्टिफाइड चीजों को खानपान का हिस्स...

सिरसा के नागरिक अस्पताल से पुलिसकर्मी को घायल कर भागे 2 कैदी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Dinesh soni  सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए. उसके बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सिरसा के नागरिक अस्पताल से एक पुलिसकर्मी को घायल करके फरार होने वाले दोनों बंदियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आज इनको कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. गौरतलब है कि दोनों बंदी 9 और 10 अगस्त की रात को एक पुलिसकर्मी को घायल कर कमरे की ऊपर बनी खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए थे. भागते वक्त दोनों आरोपी CCTV में केद हुए थे. वहीं, सिटी एसएचओ बनवारी लाल ने बताया कि दोनों बंदी काका सिंह और सोनू का जेल में किसी से झगड़ा हो गया था. दोनों को चोट लगने के चलते इन्हें इलाज के लिए नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहीं, दोनों ने मौका देख कर रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को घायल करके खिड़की क...

IAS-IPS Officers: देश का एक ऐसा गांव जहां की मिट्टी पैदा करती है प्रशासनिक अधिकारी, हर घर में हैं IAS-IPS

  IAS-IPS Officers: साल 1914 में मोहम्मद मुस्तफा हुसैन डिप्टी कलेक्टर बने थे, जो मशहूर शायर रहे वामिक जौनपुरी के पिता थे. यह गांव देश के दूसरे गांवों के लिए एक रोल मॉडल है. IAS-IPS Officers:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित माधोपट्टी गांव की मिट्टी मानो केवल प्रशासनिक अधिकारी ही पैदा करती है. इस गांव में महज 75 घर हैं, लेकिन इन 75 घरों में से 47 घरों में आपको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) अधिकारी देखने को मिल जाएंगे. इस गांव के सभी अधिकारी सीएम और पीएमओ से लेकर विदेशों तक में कार्यरत हैं.