गणेश चतुर्थी आज : गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां रहेंगी खास, राजस्थान, पंजाब हरियाणा से लेने आ रहे लोग 10 फीट ऊंची मूर्तियों की डिमांड ज्यादा
गणेश चतुर्थी आज : गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्तियां रहेंगी खास, राजस्थान, पंजाब हरियाणा से लेने आ रहे लोग 10 फीट ऊंची मूर्तियों की डिमांड ज्यादा
सिरसा 5 घंटे पहले
शेयर
• 10 दिन तक चलेगा महोत्सव, पूजन का शुभ मुहूर्त 11:15 से दोपहर 1:15 बजे तक
गणेश उत्सव बुधवार से शुरु हो जाएगा। बाजारों में गणपति बप्पा की मूर्तियां सज गई हैं। बाजार में एक फीट से लेकर 10 फीट तक की श्री गणेश जी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। 10 फीट की मूर्तियां को बनवाने के लिए कारीगरों के पास बुकिंग पहले ही हो चुकी है। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। परंपरा के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन से ही गणेश महोत्सव की शुरूआत होती है।
इस दौरान लोग अपने घरों में गणेश जी की स्थापना बुधवार से
करेंगे और 10 दिनों तक विधि-विधान से उनका पूजन होगा। गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:15 से दोपहर 1: 15 बजे तक रहेगा। गणेश उत्सव को लेकर मूर्तिकार व मूर्ति विक्रेताओं ने दो महीने पहले ही गणेश जी की मूर्तियां बनानी शुरू कर दी थीं। पिछले 25 सालों से बरनाला रोड पर मूर्ति बना रहे लाला राम ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार काम में तेजी आने की उम्मीद है। इस बार 10 फुट तक की मूर्तियों की डिमांड ज्यादा है। लाला राम ने बताया कि वे कच्ची पीओपी से गणेश जी की मूर्तियां तैयार करते हैं।

Nice
ReplyDelete